अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है. योग सभी के लिए, सभी जातियों के लिए, सभी धर्मों और संस्कृतियों के लिए है। योग वास्तव में सार्वभौमिक है। जब हम योग करते हैं तो हम शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से शांत और भावनात्मक रूप से संतुष्ट महसूस करते हैं, लेकिन यह सिर्फ चटाई पर व्यायाम करने के बारे में नहीं है। योग जीवन का एक तरीका है। स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण। विचारों और कार्यों में सचेतनता का एक तरीका। स्वयं, दूसरों और प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने का एक तरीका है ।- माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस -2025 इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "महिला सशक्तिकरण के लिए योग" के साथ मनाया गया। योग महोत्सव 2024 का उद्देश्य महिलाओं की भलाई पर फोकस करने और वैश्विक स्वास्थ्य और शांति को बढ़ावा देने के साथ योग को एक व्यापक आंदोलन बनाना है। आयुष मंत्रालय ने पीसीओएस/पीसीओडी, तनाव प्रबंधन और इसी तरह की अन्य स्थितियों सहित महिलाओं को प्रभावित करने वाली विभिन्न स्थितियों पर सक्रिय रूप से अध्ययनों का समर्थन किया है, ताकि उनकी उम्र या स्थिति पर ध्यान दिए बिना महिलाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया जा सके, साक्ष्य-आधारित अनुसंधान के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित किया जा सके। योग महिलाओं को सशक्त बनाने, उनके शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक और आध्यात्मिक कल्याण के लिए एक व्यापक साधन है। सशक्त महिलाएं नेताओं, शिक्षकों और परिवर्तन की भूमिकाएँ निभाती हैं, समाज में समावेशिता, विविधता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देती हैं। सामान्य योग अभ्यासक्रम मान्य योग अभ्यासक्रम को सभी विशेषज्ञों की सहमति से तैयार किया गया है। सीवाईपी में योग के सभी लाभों को प्राप्त करने के लिए जनसाधारण के लिए दैनिक योगाभ्यास शामिल है। अभ्यासक्रम का उद्देश्य योग अभ्यास, योग निद्रा, प्राणायाम, ध्यान आदि के माध्यवम से शांति, सामंजस्य और स्वास्थ्य प्राप्ति करने के लिए जनता के बीच इसके प्रति जागरूकता पैदा करना है। सर्वोत्ताम योग सत्रों के वीडियो का आनंद लें, सीखते रहें और योगाभ्यास द्वारा लाभों को प्राप्त् करते रहें। आयुष मंत्रालय